
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना अकलतरा पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम कोटगढ़ में जुआ खेलते हुए 08 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा की गई छापेमार कार्रवाई के दौरान जुआरियों के कब्जे से ₹11,850/- नगद राशि एवं 52 पत्ती ताश बरामद की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम इस प्रकार हैं—
1. सूरज मिरी, पिता विनोद मिरी, उम्र 20 वर्ष, साकिन वार्ड नं. 15, कोटगढ़
2. उमेश केवट, पिता शिवचंद केवट, उम्र 34 वर्ष, साकिन पुरानी बस्ती-2, अकलतरा
3. महेन्द्र सिंह मिरी, पिता विनोद कुमार मिरी, उम्र 24 वर्ष
4. सूरज यादव, पिता रामकुमार यादव, उम्र 23 वर्ष, साकिन बरगंवा
5. शिवा धीवर, पिता लखेश्वर धीवर, उम्र 22 वर्ष, साकिन बरगंवा
6. रामगोपाल डहरिया, पिता दिलहरण डहरिया, उम्र 43 वर्ष, साकिन बूचिहरदी, थाना बलौदा
7. राजेन्द्र कुमार उर्फ गुड्डू साहू, पिता तीजराम साहू, उम्र 36 वर्ष, साकिन पोड़ीभाठा, अकलतरा
8. ओमप्रकाश यादव, पिता संतोष यादव, उम्र 37 वर्ष, साकिन पोड़ीभाठा, अकलतरा
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक विकास मिश्रा, आरक्षक राजकुमार पाण्डेय, शंकर यादव एवं सायबर सेल जांजगीर-चांपा का विशेष योगदान रहा।










