"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, थाना पामगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई,

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित व सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगाकोहरौद के पूर्व प्रभारी प्राचार्य कुंज किशोर सतनामी (उम्र 50 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 06, पामगढ़ द्वारा विद्यालय के छात्रों के समक्ष हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। यह घटना सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुई, जिससे हिन्दू धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

मामले की शिकायत पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 347/2025 के तहत धारा 299 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी कुंज किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार किया।

इसके पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 15.12.2025 को न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी पामगढ़), सहायक उप निरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक यशवंत पाटले सहित थाना पामगढ़ पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक सौहार्द और धार्मिक शांति भंग करने वाले किसी भी कृत्य पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More