"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शराब से भरा माजदा वाहन पलटा:- बाराद्वार सकरेली रोड़ पर तड़के हुआ हादसा, चालक सुरक्षित

KPN24:- सक्ती जिले के बाराद्वार–सकरेली मार्ग पर राइस मिल के पास सोमवार सुबह करीब 5 बजे शराब से भरा एक माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा, वहीं किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, माजदा वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में आबकारी विभाग एवं पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
हालांकि, प्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रकार की शराब लूट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि वाहन में लदी शराब की आधे से अधिक बोतलें मौके से गायब हो सकती हैं। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोगों ने इसे लेकर मजाकिया लहजे में कहा कि नववर्ष से पहले ही “31 दिसंबर की तैयारी” हो गई।
पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा वाहन और शराब से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं में यदि किसी प्रकार की जनहानि नहीं होती है, तो यह राहत की बात है।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More