
KPN24.com बिर्रा।
भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिले के जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर को उनके जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गोपी सिंह ठाकुर एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं और वे सदैव संगठन के हित में निष्ठा व समर्पण भाव से कार्य करते आए हैं। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है।
उन्होंने श्री ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलमय कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और सक्रियता पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करती रहेगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शुभचिंतक, पार्टी पदाधिकारी एवं स्नेहीजन उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
Author: Kpn 24
Post Views: 323










