"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- हरियाणा व उत्तर प्रदेश से दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद

KPN24.com | जांजगीर-चांपा | 28 दिसंबर 2025

जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2022 में दर्ज दो अलग-अलग प्रकरणों में पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को आरोपियों के कब्जे से हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश राज्य से सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दोनों नाबालिग बालिकाओं को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गए थे तथा उनके साथ अनाचार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा निरंतर पतासाजी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही थी।
ऐसे हुई बरामदगी
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में, SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं सतत प्रयासों के माध्यम से एक नाबालिग बालिका को गुरुग्राम (हरियाणा) से तथा दूसरी नाबालिग बालिका को जगतापुर, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) से सकुशल बरामद किया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी
बरामदगी के उपरांत पूछताछ में आरोपियों द्वारा नाबालिग बालिकाओं को शादी का झांसा देकर भगा ले जाना एवं अनाचार करना स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
रवि, पिता नंदराम, उम्र 22 वर्ष, निवासी जगतापुर, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज (उ.प्र.)
महेंद्र, पिता रामनाथ वर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी जगतापुर, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज (उ.प्र.)
कानूनी कार्रवाई
दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 363, 366, 376(2) आईपीसी के तहत कार्रवाई की गई है।
सराहनीय योगदान
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना शिवरीनारायण प्रभारी सउनि रामप्रसाद बघेल, सउनि नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक दिनेश चौहान एवं साइबर टीम से प्रधान आरक्षक विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More