"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

भेरिया इलेवन ने बिसोरा इलेवन को हराकर बिर्रा चैंपियन ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

जनप्रतिनिधियों के साथ पहली बार प्रशासनिक अधिकारी एसपी भी हुए शामिल

KPN24 :- शीतकालीन सत्र में स्व. गोविंद राम कश्यप शिक्षक स्मृति में आयोजित बिर्रा क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य समापन हुआ। दस दिवसीय इस क्रिकेट महासंग्राम में कोरबा, बाराद्वार, जैजैपुर, सक्ती, जांजगीर-चांपा, करही, बसना, बंसुला, उड़ीसा, महासमुंद, सरायपाली, सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों की कुल 32 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता की शुरुआत 21 दिसंबर से हुई, जिसमें प्रतिदिन तीन मुकाबले खेले गए। कड़े संघर्ष के बाद 29 व 30 दिसंबर को सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित हुए, जिसमें उड़ीसा की बिसोरा इलेवन और भेरिया इलेवन ने फाइनल में प्रवेश किया।
31 दिसंबर को दर्शकों के लिए ऐतिहासिक और रोमांचक त्रिकोणीय फाइनल महामुकाबला खेला गया। पहले 10 ओवर के मैच में भेरिया इलेवन ने जीत दर्ज की, दूसरे 8 ओवर के मुकाबले में बिसोरा इलेवन ने बाज़ी मारी। दोनों टीमों की बराबरी होने पर तीसरा निर्णायक मुकाबला 5-5 ओवर के सुपर ओवर के रूप में खेला गया, जिसमें भेरिया इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पहली बार प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति
बिर्रा क्रिकेट प्रतियोगिता के इतिहास में यह पहला अवसर रहा, जब जनप्रतिनिधियों के साथ नवगठित शक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से यातायात नियमों के पालन की अपील करते हुए कहा— “जान है तो जहान है।”
फाइनल मुकाबले में राष्ट्रगान के पश्चात उन्होंने टॉस की औपचारिकता पूरी की तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया।
विशिष्ट अतिथि व जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, राहुल ठाकुर, सोमू बाबा, चेतन बाबा, डॉ. शुभम शुक्ला, अमोदा सरपंच विवेक सिंह (छोटू बाबा), सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू, हीराराम बंजारे, अवध बिहारी कश्यप, अभिराम कश्यप, बुधराम कश्यप, राजू नेताजी, रामकुमार ढीमर, बलराम कश्यप, लक्ष्मी आदित्य, बजरंग साहू, मनबोध पटेल, रमेश कुमार साहू, डॉ. कुश पटेल, अधिवक्ता जगदीश बंजारे, संजय तिवारी, गोपाल कश्यप, पत्रकार संजू साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए दर्शक उपस्थित रहे।
पुरस्कार वितरण
पुरस्कार वितरण समारोह में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आयोजन क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा और उत्कृष्ट क्रिकेट आयोजन है, जिसमें भारी संख्या में दर्शकों की भागीदारी रही।
प्रथम विजेता: भेरिया इलेवन – ₹60,000 (आयोजन समिति द्वारा)
उपविजेता: बिसोरा इलेवन – ₹30,000 (कृष्णा जलपान गृह एवं निषाद होटल बिर्रा द्वारा)
तृतीय विजेता: बंसुला RYC – ₹10,000 (मां मोबाइल द्वारा)
चतुर्थ विजेता: जैजैपुर – ₹5,000 (पिंटू नामदेव श्रृंगार सदन द्वारा)
सभी पुरस्कारों के साथ स्व. भीष्म देव सिंह स्मृति में सोमू बाबा राजमहल बिर्रा द्वारा भव्य चमचमाती चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की गई।
विशेष सम्मान
मैन ऑफ द सीरीज: रेंजर साइकिल (मानिक साइकिल स्टोर)फाइनल मैन ऑफ द मैच: मेमन इलेक्ट्रॉनिक बिर्रा की ओर से ₹2101 एवं ट्रॉफी बेस्ट कमेंट्री व एंकरिंग (वन ऑफ द टूर्नामेंट): जितेन्द्र तिवारी
विशेष कमेंट्री सम्मान: कृष्णा साहू, भूपेंद्र कश्यप, पप्पू केंवट बेस्ट अंपायरिंग: उड़ीसा के बबलू एवं बिट्टू (सारंगढ़)
इसके अतिरिक्त बेस्ट बल्लेबाज, विकेटकीपर, गेंदबाज एवं ऑलराउंडर के पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
फाइनल मुकाबले के दौरान डीजे बुदेश और चीयर लीडर्स की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों में अतिरिक्त उत्साह भर दिया।
समापन के साथ ही बिर्रा क्रिकेट प्रतियोगिता ने खेल भावना, अनुशासन और मनोरंजन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More