"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्य मार्ग अवरुद्ध करने के मामले में कोतवाली जांजगीर पुलिस की सख्त कार्रवाई

10 नामजद आरोपियों सहित अन्य के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के कोतवाली जांजगीर पुलिस ने मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर सार्वजनिक आवागमन बाधित करने के गंभीर मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों एवं अन्य के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 जनवरी 2026 की रात्रि आरोपियों द्वारा एक राय होकर नेताजी फर्नीचर दुकान, जांजगीर के सामने मुख्य मार्ग पर शव को रखकर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया गया। इस दौरान आने-जाने वाले आम नागरिकों को रोका गया तथा लगभग 3 घंटे तक मुख्य मार्ग बाधित रहा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) द्वारा तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके पालन में कोतवाली जांजगीर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
नामजद आरोपी इस प्रकार हैं—
कृष्ण टंडन, संजय रत्नाकर, मनीष गड़ेवाल, तरुण कश्यप
धीरेंद्र बौद्ध, सचिन सूर्यवंशी, दुर्गेश प्रधान, रामपाल दिनकर, सुरेंद्र रत्नाकर, हेमंत पैगवार, एवं अन्य
पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। विवेचना उपरांत सभी आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने व सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More