"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हरि राइस मिल में बड़ी कार्रवाई, 21,902 क्विंटल धान प्रशासनिक अभिरक्षा में

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण, कोचियों-बिचौलियों एवं राइस मिलों के खिलाफ राजस्व एवं खाद्य विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 23 जनवरी 2026 को विकासखंड बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरी स्थित श्री हरि राइस मिल में खाद्य विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की।
जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान राइस मिल संचालक श्री अभिनव राठौर मौके पर उपस्थित थे। भौतिक सत्यापन में राइस मिल में 545 बोरा धान (कुल 218 क्विंटल) की कमी पाई गई। इसके साथ ही मिल के रिकॉर्ड संधारण एवं संचालन में गंभीर अनियमितताएं भी सामने आईं।
जांच के दौरान टीम द्वारा राइस मिल में संग्रहित 54,755 बोरा धान (कुल 21,902 क्विंटल) को प्रशासनिक अभिरक्षा में लिया गया तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में कोचियों, बिचौलियों एवं राइस मिलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान को समिति स्तर पर खरीदी में खपाने से रोकने के उद्देश्य से राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता टीम द्वारा नियमित सत्यापन, गश्त एवं छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More