"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

खराब सड़कों की शीघ्र मरम्मत एवं निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

KPN24:- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आरईएस, सेतु निगम तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में जारी एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा की गईं।

बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों से प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और निर्देशित किया कि प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों के स्वीकृति प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर फाइल प्रस्तुत करें । कलेक्टर महोबे ने जिला मुख्यालय से विकासखंड मुख्यालयों तथा प्रमुख संपर्क मार्गों पर स्थित क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करने कहा। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी संकेतक, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था तथा रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों के आसपास अतिक्रमण हटाने हेतु कार्रवाई करने को भी कहा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More