"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धान खरीदी टोकन को लेकर हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक, आत्महत्या की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में धान खरीदी का टोकन नहीं मिलने से आक्रोशित होकर हाई टेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अनिल गड़ेवाल, पिता रामदयाल गड़ेवाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कसौंदी, जांजगीर ने धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर गांव के खेत में लगे हाई टेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी मौके पर मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को अश्लील गालियां देते हुए टोकन नहीं मिलने पर आत्महत्या करने और सभी को फंसाने की लगातार धमकी दे रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम राजस्व अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची।
करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस टीम ने सूझबूझ और सतर्कता से आरोपी को सुरक्षित नीचे उतारा। पूछताछ में आरोपी ने धान बिक्री नहीं होने और टोकन नहीं मिलने के कारण आत्महत्या की धमकी देकर अनावश्यक दबाव बनाने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध BNS की धारा 224 (लोक सेवक को क्षति पहुंचाने की धमकी), 226 (लोक सेवक को विधि विरुद्ध कार्य हेतु विवश करना), 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली-गलौज) एवं 308(4) (आत्महत्या की धमकी देकर भयभीत करना) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इनका रहा सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More