"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हसदेव ताप विद्युत गृह में अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

कोरबा पश्चिम की टीम ने बिलासपुर को 3-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

कोरबा, 31 जनवरी 2026 KPN24.com

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के अंतर्गत आयोजित पावर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम में हुआ। इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन की मेजबानी इस वर्ष एचटीपीएस कोरबा पश्चिम द्वारा की जा रही है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को बॉल की सर्विस देकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और खेल का भरपूर आनंद लेने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता रविंद्र सांस्कृतिक मंच (सीनियर क्लब) के भवन में आयोजित की जा रही है, जिसमें पावर कंपनीज की कुल सात टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें रायपुर सेंट्रल, दुर्ग रीजन, डीएसपीएम कोरबा पूर्व, एबीटीवीएस मड़वा, रायपुर रीजन, एचटीपीएस कोरबा पश्चिम और बिलासपुर रीजन शामिल हैं।
मैच दो पूल में खेले गए, जिनमें एक पूल में चार और दूसरे में तीन टीमें शामिल रहीं। रोमांचक मुकाबले में कोरबा पश्चिम की टीम ने बिलासपुर रीजन को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। समाचार लिखे जाने तक दुर्ग रीजन और रायपुर सेंट्रल के बीच सेमीफाइनल मुकाबला जारी था।
उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता के.एन.बी. राव, पी.के. जोशी, एस.के. नायर तथा परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या सहित अनेक अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More