"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

विकसित भारत जी राम जी योजना: ग्रामीण रोजगार को नई ताकत

जनप्रतिनिधियों को योजनाओं के प्रावधान, उद्देश्य और लाभों की दी गई विस्तृत जानकारी

जांजगीर-चांपा | 02 फरवरी 2026 | KPN24.com

विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और व्यापक जनजागरूकता के उद्देश्य से जिला पंचायत कार्यालय जांजगीर-चांपा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को योजना से संबंधित जानकारीपरक पोस्टर एवं प्रचार सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा योजना के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों और दूरगामी लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के श्रमिकों को 125 दिवस का सुनिश्चित रोजगार, 7 दिवस के भीतर मजदूरी भुगतान, साथ ही पारदर्शिता, जवाबदेही और डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीणों को रोजगार की वैधानिक गारंटी देकर उनकी आजीविका को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यालता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, विभिन्न जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। योजना से संबंधित ब्रोशर एवं पोस्टर जिला पंचायत उप संचालक अभिमन्यु साहू द्वारा जनप्रतिनिधियों को सौंपे गए।
उप संचालक श्री साहू ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पोस्टरों एवं प्रचार माध्यमों के जरिए योजना की सही और स्पष्ट जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग योजना का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने योजना को ग्रामीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इस दौरान जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अध्यक्ष को भी योजना से संबंधित प्रचार सामग्री प्रदान की गई।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More