"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पुरानी रंजिश में खूनी हमला: मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना बलौदा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए गंभीर मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी और डंडा भी बरामद किया गया है।

कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2), 191(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
अश्वनी केवट उर्फ परमेश्वर, पिता– कौशल, उम्र 38 वर्ष, निवासी बैजलपुर, थाना बलौदा
मनमोहन गांधी, पिता– कौशल प्रसाद, उम्र 31 वर्ष, निवासी बैजलपुर, थाना बलौदा
भोला प्रसाद केवट, पिता– कौशल प्रसाद केवट, उम्र 42 वर्ष, निवासी बैजलपुर, थाना बलौदा
लोकेश कुमार केवट, पिता– महेन्द्र कुमार केवट, उम्र 21 वर्ष, निवासी पहरिया, थाना बलौदा
मामले का पूरा विवरण
प्रार्थी हंसराज कश्यप, निवासी बैजलपुर द्वारा थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 14 जनवरी 2026 को गांव में कौशल प्रसाद केवट के घर छट्ठी कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के दौरान नाच-गाने के समय प्रार्थी के परिवार और कौशल प्रसाद के परिवार के बीच विवाद हो गया, जिसे उस समय शांत करा दिया गया था।
लेकिन उसी विवाद की रंजिश को लेकर रात करीब 8:30 बजे, प्रार्थी के घर के सामने संदीप केवट के साथ उसका भांजा लोकेश केवट मारपीट कर रहा था। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी के साथ लोकेश केवट ने गाली-गलौज कर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। इसके बाद अश्वनी केवट, मनमोहन गांधी और भोला प्रसाद केवट अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचे और एक राय होकर डंडा व टांगी से हमला कर प्रार्थी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि सुनील टैगोर, आरक्षक बृजपाल बर्मन, संदीप डहरिया एवं नारायण भानू की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More