"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

13 फरवरी को जिला कांग्रेस कार्यालय में गरजेगा संगठन का बिगुल :- अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में ब्लॉक व जिला अध्यक्षों की होंगी नियुक्तियां

मनीष विद्यार्थी खरगोन

KPN24:- खरगोन जिले में कांग्रेस संगठन को नई धार देने की तैयारी शुरू हो गई है। आगामी 13 फरवरी 2026 को दोपहर 1:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, खरगोन में कांग्रेस अनुसूचित जाति (अजा) विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर अहम निर्णय लिए जाएंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अनुसूचित जाति विभाग को मजबूत करने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश अजा विभाग के उपाध्यक्ष एवं खरगोन जिला प्रभारी नितेश आड़तीया तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक बैठक में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और संगठन विस्तार की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
अजा विभाग के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जो भी कार्यकर्ता कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं या विभाग में पदाधिकारी बनना चाहते हैं, वे इस बैठक में उपस्थित होकर अपनी दावेदारी और जानकारी प्रस्तुत करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा स्तर की बैठकों के बाद संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप देते हुए ब्लॉक और जिला स्तर पर नियुक्तियां की जाएंगी।
राजेश खांडे ने कांग्रेस से जुड़े सभी साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
जिले में कांग्रेस के पुनर्गठन को लेकर यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, जहां से संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More