
KPN24.com जांजगीर-चांपा, 25 फरवरी 2026।
जिले के राजस्व प्रशासन में व्यापक स्तर पर बदलाव किया गया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने प्रशासनिक आधार पर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी करते हुए उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना पर तैनात किया है।
इस निर्णय को प्रशासनिक कसावट और कार्यप्रणाली में और अधिक प्रभावशीलता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह रहे प्रमुख बदलाव:
शशिभूषण सोनी: तहसीलदार अकालतरा से तहसीलदार बम्हनीडीह
अविनाश चौहान: तहसीलदार बम्हनीडीह से तहसीलदार अकालतरा
श्रीमती शालिनी तिवारी: अतिरिक्त तहसीलदार अकालतरा से अतिरिक्त तहसीलदार नवागढ़
महेंद्र लहरे: तहसीलदार पामगढ़ से तहसीलदार शिवरीनारायण
टिकेन्द्र नुरूटी: तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बलौदा
अमरनाथ श्याम: तहसीलदार बलौदा से तहसीलदार पामगढ़
संजय बरेठ: नायब तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बम्हनीडीह
चंद्र कुमार साहू: नायब तहसीलदार बम्हनीडीह से नायब तहसीलदार शिवरीनारायण
प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को जिले में राजस्व कार्यों की गति बढ़ाने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।











