"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

युवक को जिंदा जलाने की कोशिश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा 25 फरवरी 2026

जिले के जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां रंजिश के चलते एक युवक को डीजल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। मामले में नवागढ़ थाना पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुमार कर्ष (20 वर्ष), निवासी ग्राम कटौद, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 67/2026 के तहत धारा 109, 296, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
मेला देखने गया था युवक, रंजिश में बना निशाना
घटना 15 फरवरी 2026 की है। आहत विशू सारथी ग्राम कटौद में मेला देखने पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी आकाश कुमार कर्ष वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विशू से गाली-गलौज करने लगा। बात इतनी बढ़ी कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से विशू के ऊपर डीजल उड़ेल दिया और माचिस जलाकर आग लगा दी।
जान बचाने तालाब में कूदा, हालत गंभीर
आग की लपटों में घिरते ही विशू सारथी बुरी तरह झुलस गया। दर्द से चीखते हुए उसने अपनी जान बचाने के लिए पास स्थित तालाब में छलांग लगा दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसे विशू को परिजनों ने तत्काल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (DKS अस्पताल), रायपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस की घेराबंदी, आरोपी धर दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए नवागढ़ पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान उसका मेमोरेन्डम कथन लिया गया, जिसमें जुर्म स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More