"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत 14 गंभीर रूप से घायल।

KPN24:- रविवार देर रात रायपुर विधानसभा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर उस समय हुआ जब माजदा वाहन में सवार होकर लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, माजदा वाहन जैसे ही खरोरा क्षेत्र में पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह की एक शिशु शामिल हैं। वहीं इस हादसे में 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More