"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रंगों से सराबोर हुई होली, शांति और उत्साह के साथ मनाया गया रंगोत्सव

KPN24.com जांजगीर-चांपा 4 मार्च 2026

रंगों का पर्व होली इस बार बिर्रा सहित आसपास के गांवों में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द की अनूठी मिसाल बनकर सामने आया। पूरे क्षेत्र में शांति, उत्साह और उमंग के साथ लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

शासन-प्रशासन द्वारा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध के चलते पूरे इलाके में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा, जिससे त्योहार की गरिमा और भी बढ़ गई।
होली के दो दिन पहले से ही बिर्रा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। बस स्टैंड चौक से लेकर थाना क्षेत्र के गांवों तक पुलिस की लगातार 24 घंटे गश्त जारी रही। ग्रामीणों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए थाना प्रभारी जय कुमार साहू और उनकी टीम को बधाई दी।
बिर्रा, करही, किकिरदा, घिवरा, देवरहा, बसंतपुर, देवरानी, मौहाडीह, गतवा, बोरसी, तालदेवरी, सिलादेही, करनौद, सेमरिया, बनडभरा, डभराखुर्द और सोनादह सहित आसपास के गांवों में भी रंगों का यह पर्व पूरे उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जगह-जगह शुभ मुहूर्त में होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। पिछले कुछ दिनों से बाजारों में भी होली को लेकर खासा उत्साह और रौनक देखने को मिली।
वहीं बिर्रा के दीवान मोहल्ला में पारंपरिक मांदर और झांझ की मधुर थाप पर ग्रामीणों ने जमकर नृत्य किया। इन पारंपरिक धुनों ने पुराने दिनों की यादें ताजा कर दीं और होली की असली सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर दिया।
पंच एकांश पटेल ने कहा कि इस बार की होली ने बिर्रा की एकता और भाईचारे को और मजबूत किया है। रंगों के साथ-साथ लोगों के दिलों में अपनत्व का रंग भी गहरा हुआ है।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि एकादशिया साहू, मणीलाल कश्यप, उपसरपंच गोपाल कश्यप, पंच एकांश पटेल, बलराम कश्यप, छोटेलाल कैवर्त्य, राधेश्याम, कमला, बूंदराम यादव, धनसाय कश्यप, भोला देवांगन, बुदेश देवांगन, जगदीश बंजारे, राहुल कश्यप, प्रकाश देवांगन, हेमंत साहू, विजय बहादुर सिंह, सौखीलाल पटेल, अर्जुन पाण्डेय, राघवेंद्र पाण्डेय, लखन देवांगन, मनहरण सोनवानी, सम्मेलाल यादव, सुरेंद्र पटेल, मनराखन धीवर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More