"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

होली के जश्न में शर्मनाक हरकत: नाबालिगों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24.com जांजगीर-चांपा 5 मार्च 2026

होली के उत्सव के दौरान नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने के मामले में सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास भी जप्त किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सोनू दरवेश (34 वर्ष) निवासी इंदिरा आवास वार्ड नंबर 4, भाटापारा सुकली, जांजगीर ने होली उत्सव के दौरान अपने घर के सामने साउंड सिस्टम लगाकर नाच-गाना कर रहा था। इसी दौरान तीन नाबालिग बच्चे भी वहां डांस करने पहुंच गए। आरोप है कि आरोपी ने बच्चों को दबावपूर्वक कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी, जिससे उन्हें नशा हो गया और वे उल्टी करने लगे। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
3 मार्च को जिला अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नाबालिगों व उनके परिजनों से पूछताछ की। जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।
मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी कोतवाली योगिता बालिका खापर्डे को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल गांव सुकली पहुंची और आरोपी को उसके घर के पास से पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पहले गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरी कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा तथा आरक्षक दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More