"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

महिला कांग्रेस का प्रदर्शन: गैस कीमतों और एप्सटीन फ़ाइल को लेकर कचहरी चौक में पुतला दहन, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध

महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई, महंगाई और महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ बुलंद की आवाज

KPN24.com जांजगीर-चांपा 08 मार्च 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला कांग्रेस अलका लांबा तथा प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस फुलो देवी नेताम के निर्देश पर 8 मार्च को कचहरी चौक में एप्सटीन फ़ाइल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सीमा शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हर्ष लिप पूरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर जनता परेशान है। उन्होंने मांग की कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर होने वाले अन्याय और अत्याचार को अब कतई बर्दाश्त नहीं करेंगी।
महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि वे तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए केंद्रीय मंत्री से इस्तीफा लें और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाएं।
इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि गैस की बढ़ती कीमतें और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं। कांग्रेस पार्टी और महिला कांग्रेस इसके खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, रफीक सिद्दीकी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास राठौर, आभास बोस, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश पैगवार, सेवादल अध्यक्ष देवकुमार पांडे, ऋषिकेश उपाध्याय, परमेश्वर निर्मले, अजीत राणा, एनएसयूआई के आकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रहीं।
महिला कार्यकर्ताओं में हेमलता राठौर, मुस्कान परवीन, वर्षा सिंह, जोगेश्वरी सूर्यवंशी, चंपा प्रधान, सुनीता कश्यप, चंद्रावली वर्मा, नगर महिला अध्यक्ष शशिकांता हंसालिया, ललिता सूर्यवंशी, अनीता प्रकाश, कविता चुराने, मुन्नी रात्रे, रजनी सूर्यवंशी, सत्यभामा टंडन, लक्ष्मी महंत सहित भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More