
KPN24.com जैजैपुर 13 मार्च 2026
जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने अपने जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। विधायक के इस मानवीय पहल से मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक बालेश्वर साहू ने मरीजों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को समाज सेवा के साथ जोड़ना सबसे बड़ी खुशी देता है। जरूरतमंदों की मदद करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है और इसी भावना के साथ उन्होंने मरीजों के बीच फल वितरण किया।
इस दौरान विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मचारियों से इलाज व सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. उमाशंकर साहू, विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर चंद्रा, विजय चंद्रा, नरेश कर्ष, पिंटू चौहान सहित कांग्रेस के अन्य प्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक के इस सेवा भावी कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।










