
KPN24:- पामगढ़ पुलिस ने कपड़ा दुकान पर रखे कैमरा बैग की चोरी करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक बैग मे लेकर वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करने सारंगढ जा रहे थे कि जाते समय दोपहर करीब 02.30 बजे कपडा खरीदने के लिये पामगढ़ के कपडा दुकान गये जहां दुकान अंदर काउंटर के पास अपना कैमरा बैग को रखकर कपडा खरीद रहे थे, कुछ समय के बाद करीब 03.30 बजे वापस आकर देखा तो काउंटर के पास बैग नही था, कोई अज्ञात चोर बैग सहित को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अप. क्र. 207/2025 धारा 331(3), 305 बी.एन.एस. कायम कर जांच में लिया गया था। घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा घटना स्थल एवं आसपास के कैमरे को चेक कर संदिग्ध व्यक्तियो की खोजबीन की जा रही इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति ग्राम ढाबाडीह में कैमरा बेचने के फिराक मे घुम रहे है, जिस पर आरोपी सुनील कुमार खरे व प्रमोद प्रकाश बंजारे दोनो निवासी ढाबाडीह थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा को चोरी किये कैमरों के साथ घेरा बंदी कर पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ कि गई तो घटना दिनांक को कैमरा को चोरी करना स्वीकार किया गया जिसके कब्जे से चोरी का कैमरा एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल CD डिलक्स को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्र.आर. रामलाल मार्कण्डे, आर.टिकेश्वर राठौर, भुनेश्वर साहू, दीपक कश्यप, श्याम ओगरे ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।










