"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

32 लाख की ठगी, शिकार बना सिविल इंजीनियर तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज।

KPN24 :- साइबर ठगों ने एक सिविल इंजीनियर को मोटे मुनाफे का लालच देकर करीब 32 लाख रुपये की ठगी कर ली। घटना रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र की बताई जा रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है।

इस बार ठगी के शिकार बने हैं इंजीनियर सत्येंद्र श्रीवास्तव लाभांडी स्थित ऐश्वर्या एम्पायर सोसायटी में रहते हैं। उन्होंने इस संबंध में तेलीबांधा थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने शुरुआत में सत्येंद्र श्रीवास्तव को एक फर्जी कंपनी ‘ब्रिज गोल्ड’ में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया। उन्होंने पहले इंजीनियर को एक छोटी रकम पर 20 हजार रुपये का लाभ दिखाकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद धीरे-धीरे उनसे बड़ी रकम निवेश करवाई गई। आरोप है कि साइबर ठगों ने इंजीनियर के खाते से कुल 32 लाख रुपये निकाल लिए। जब इंजीनियर ने पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने 12 लाख रुपये कमीशन देने का झांसा देकर और पैसे मांगने की कोशिश की। इसी दौरान इंजीनियर को ठगी का एहसास हुआ। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के बाद पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी अनजान निवेश प्रस्ताव में पैसे लगाने से पहले जांच-पड़ताल करने की अपील की है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More