
KPN24 :- रायपुर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर जनता से जुड़े अनेक अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
रायपुर सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को जल संकट के समाधान हेतु 15 दिन में तालाब निर्माण और जल संरक्षण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। मनरेगा में मजदूरी बकाया और काम बंद होने पर अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा।पीएम आवास योजना के मकान 30 सितम्बर तक पूरे करने का लक्ष्य तय किया जाएं वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत रायपुर को देश के टॉप 3 स्वच्छ शहरों में लाने का संकल्प लिया। महिला सशक्तिकरण के लिए SHG और कौशल विकास केंद्रों पर विशेष जोर दिया जाएं, यातायात सुधार, अतिक्रमण हटाना, खेलो इंडिया स्टेडियम, और PMश्री स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता में हैं। हमारा दायित्व है कि केंद्र सरकार की योजनाओं को ज़मीन पर पूरी प्रतिबद्धता से लागू करें और छत्तीसगढ़ को एक विकसित, सशक्त और संवेदनशील राज्य के रूप में स्थापित करें।










