"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नगरीय प्रशासन विभाग बना रहा है ड्राफ्ट, बढ़ने वाला है प्राॅपर्टी टैक्स।

KPN24:- छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार शहरों में रहने वालों की जेब पर बोझ डालने वाली है इसके लिए शहरों के विकास के लिए नगरीय प्रशासन विभाग प्रापर्टी टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास के लिए सरकार अब प्रापर्टी टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर रही है विष्णु देव साय सरकार इसके लिए 2008 के टैक्स फार्मूला बदले जा रही है । नगरीय निकाय चुनाव के बाद से ही इसपर विचार किया जा रहा है ओर मई के अंत तक इसको लागू होने की संभावना है । जिसमें हर प्रापर्टी रेंटल वेल्यू टैक्स में इज़ाफ़ा किया जाएगा , इस फार्मूले को लागू होने का सीधा असर शहर की जनता की जेब पर पढ़ेगा, वहीं सरकार एक ओर जहां कलेक्टर की गाइडलाइंस के टैक्स वेल्यू को बढ़ाने पर विचार कर रही है। प्रस्तावित फार्मुले के तहत झुग्गी बस्ती व अविकसित जगहों पर बने बड़े मकानों को भी शामिल कर सकती है छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों के 500 से अधिक  स्लम एरिया लोकेशन को डेवलपमेंट के आधार पर अब पाॅश लिस्ट में शामिल किया जाएगा जहां अब झुग्गी झोपड़ी की जगह बड़े बड़े आलीशान मकान बन गए हैं। जहां निगम ने सीमेंट सड़क ओर सीवेज का नेटवर्क विकसित कर लिया है, पहले इन इलाकों में बहुत कम टैक्स लगता था जिसके चलते सरकार को करोड़ों का नुक़सान हो रहा है। प्रस्तावित फार्मुले के लागू होते ही बहस ओर विरोध का सिलसिला शुरू हो जाएगा क्योंकि मामला सीधा आम जनता की जेब से जुड़ा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More