"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बिना अनुमति न रहें मुख्यालय से बाहर, अधिकारी कर्मचारी के लिए निर्देश जारी – कलेक्टर

KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

समीक्षा बैठक के दौरान नए कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय योजनाओं और कार्याे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से कहा कि मुख्यालय में ही रहकर कार्य करें एवं बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं जिला स्तरीय अधिकारी फिल्ड में चल रहे कार्याें की जानकारी रखने एवं नियमित फिल्ड का विजीट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की फ्लैगशीप योजनाओं का उत्कृष्ट क्रियान्वयन करें जिससे शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ प्राप्त हो।
कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण के स्थिति की समीक्षा की तथा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री महोबे ने जल जीवन मिशन के कार्याे की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य, सिकल सेल जांच, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा विभाग अंतर्गत चल रहे भर्ती प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी ली एवं भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता से करने कहा। कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तंबोली सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More