"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जल्द छोड़ना होगा छत्तीसगढ़ राज्य, पाकिस्तान नागरिकों के दस्तावेजों की जांच शुरू,रायपुर में घर बसा चुके हैं कई पाकिस्तानी नागरिक

KPN24:-मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन होगा। सभी शॉर्ट वीजा रद्द कर दिए गए हैं और पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है, जबकि मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक की मोहलत मिली है।

सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में लगभग 2000 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिनमें से करीब 1800 रायपुर में रहते हैं। पुलिस वीजा और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को राहत दी गई है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी राज्यों को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। रायपुर के सड्‌डू, महावीरनगर, बोरियाकला और माना रोड जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी मूल के लोग बसे हैं, जिनमें से कई अभी भी नागरिकता प्रक्रिया में हैं।

सिर्फ रायपुर में 1800

छत्तीसगढ़ में करीब 2000 पाकिस्तानी मूल के लोग रह रहे हैं, जिनमें से करीब 1800 केवल राजधानी रायपुर (Pakistanis in Raipur) में ही बसे हुए हैं। इनमें से लगभग 95 फीसदी लोग सिंधी समाज से ताल्लुक रखते हैं, जबकि बाकी मुस्लिम समुदाय के हैं।

पुलिस और प्रशासन अब यह जांच कर रहे हैं कि ये लोग किस तरह के वीजा पर भारत आए हैं। खासकर सार्क वीजा पर आए लोगों की पहचान की जा रही है क्योंकि फिलहाल केंद्र सरकार का निर्देश सिर्फ सार्क वीजा धारकों पर लागू होता है।

सार्क वीजा पर सख्ती, एलटीवी धारकों को राहत

सरकार ने स्पष्ट किया है कि दीर्घकालिक वीजा (LTV) पर भारत में रह रहे हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को फिलहाल देश छोड़ने की जरूरत नहीं है। उनके वीजा रद्द नहीं किए जाएंगे। लेकिन जो लोग विजिटर, बिजनेस, मेडिकल, धार्मिक या सार्क वीजा के तहत आए हैं, उन्हें लेकर अब कड़ी जांच हो रही है।

सार्क वीजा वैसे तो 24 श्रेणियों के तहत तुरंत जारी किया जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस वीजा पर आने वालों की संख्या बेहद कम बताई जा रही है। पुलिस अब इन्हीं चुनिंदा लोगों की पहचान करने में जुटी है।

रायपुर में घर बसा चुके हैं कई पाकिस्तानी नागरिक

रायपुर के सड्डू, महावीरनगर, बोरियाकला और माना रोड जैसे इलाकों में पाकिस्तान से आए कई लोगों ने घर बना लिए हैं। कुछ ने भारतीय नागरिकता भी हासिल कर ली है। वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अब तक नागरिकता नहीं मिली है।

अब ऐसे लोगों की एक नई सूची बनाई जा रही है। साथ ही उनके दस्तावेजों की थाने में जांच और सत्यापन भी शुरू हो चुका है।

एसएसपी रायपुर बोले – हर व्यक्ति की होगी जांच

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने जानकारी दी कि सभी पाकिस्तान से आए नागरिकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। ये जांच न सिर्फ वीजा से जुड़ी है, बल्कि स्थानीय थानों में इनका सत्यापन भी किया जाएगा।

सरकार के सख्त रुख के बाद अब रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान से आए लोगों की हलचल तेज हो गई है। एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हर व्यक्ति की बारीकी से पड़ताल हो रही है। कुछ बड़ा बदलता दिख रहा है। आने वाले दिनों में यह कार्रवाई और भी तेज हो सकती है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More