"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

वर्ल्ड बैंक का दावा, भारत ने गरीबी कम करने का रचा इतिहास, ग्रामीण क्षेत्रों में 18.4%से घटकर 2.8% पहुंचीं।।

KPN24:- आर्थिक रुप से मजबूत होते हुए भारत की गरीबी उन्मूलन व रोजगार के क्षेत्र में हो रही  प्रगति की सराहना करते हुए वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि भारत ने 17 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है जो विश्व स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि है।

अभी हाल ही में जारी वर्ल्ड बैंक की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2011 से 2022-23 के बीच 17.1 करोड़ लोगों को अत्यधिक गरीबी (2.15 डॉलर प्रतिदिन से कम खर्च करने वालों) से बाहर निकाला है। इस दौरान देश की अत्यधिक गरीबी दर 16.2% से घटकर मात्र 2.3% रह गई। इससे भारत न केवल लोअर-मिडल इनकम कैटेगरी में आया, बल्कि वैश्विक गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी 18.4% से घटकर 2.8% और शहरी क्षेत्रों में 10.7% से घटकर 1.1% हो गई, जिससे ग्रामीण-शहरी अंतर केवल 1.7% रह गया है। 3.65 डॉलर प्रतिदिन के मापदंड पर, गरीबी दर 61.8% से गिरकर 28.1% हुई और 37.8 करोड़ लोग इससे बाहर निकले।

यूपी समेत पांच राज्यों में तेजी से घटी गरीबी

सबसे ज्यादा गरीबी पांच सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में घटी है। वर्ष 2011-12 में देश के 65 प्रतिशत अत्यंत गरीब इन्हीं राज्यों मे थे। वर्ष 2022-23 तक अत्यंत गरीबी में होने वाली समग्र गिरावट में इनका योगदान दो-तिहाई रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More