"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सुशासन तिहार का तीसरा चरण, 5 मई से 31 मई तक चलेगा।

KPN24:- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता की समस्यायों का निराकरण के लिए सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है जिसके तीसरे चरण की शुरुआत जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मिस्दा व नैला जांजगीर नगर पालिका परिषद में 5 मई को समाधान शिविर का आयोजन होगा।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में आमजनता को उनकी समस्या, शिकायत और मांग के निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए 05 मई से 31 मई 2025 तक जिले में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर अंतर्गत 05 मई 2025 को जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत मिसदा के मिनी स्टेडियम में और नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के सांस्कृतिक भवन सी मार्ट के पीछे, ठा. छेदीलाल बैरिस्टर भवन केरा रोड में शिविर आयोजित किया जाएगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More