"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

लाखों की कैश के साथ 15 जुआरी गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

KPN24:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खुड़मुड़ा स्थित एक फार्महाउस में चल रही जुए की महफिल पर अमलेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अमलेश्वर निवासी मोरध्वज साहू फार्महाउस में अपने साथियों के साथ जुए का अड्डा चला रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने अपनी टीम के साथ फार्महाउस पर छापेमारी की। फार्महाउस की घेराबंदी कर सभी आरोपियों को मौके पर दबोच लिया गया। पकड़े गए लोगों में अधिकांश रायपुर निवासी हैं जो अमलेश्वर क्षेत्र में आकर जुआ खेल रहे थे। छापे के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,24,000 की नगदी जब्त की है जो जुए में लगाए जा रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने जानकारी दी कि यह पूरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई और जांच आगे भी जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस जुए के अड्डे से किसी बड़े नेटवर्क काम हो सकता हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More