"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक में करोड़ों की हेराफेरी, 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।

KPN24:- छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के एक से बढ़कर एक मामले उजागर हो रहे हैं ऐसा ही  एक मामला बरमकेला स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक शाखा में 9.91 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का सामने आया है। डीएमआर खातों में संदेहास्पद ट्रांजेक्शन और नकद लेन-देन के जरिए 887 किसानों के खातों को शून्य कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार तात्कालिक शाखा प्रबंधक डीआर बाघमारे लेखाधिकारी, लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दो आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस बाकी लोगों की पतासाजी में जुटी है.
धोखाधड़ी अप्रैल 2024 से नवंबर 2024 के बीच हुई है। शिकायतकर्ता अरविंद शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच में 9.91 करोड़ रुपए गबन की पुष्टि हुई है। आरोपियों ने मिलीभगत कर बैंक की राशि का दुरुपयोग किया है। इन लोगों ने निजी बैंक आईडी का इस्तेमाल कर किसानों के नाम पर खुले 887 डीआर केस/ऋण खातों से कुल 9,91,20,877.69 रुपए की राशि निकाली, जिसे फर्जी बाउचरों और ट्रांसफर के जरिए स्वयं, परिजनों और अन्य खातों में डाला था।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More