"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रेप व ब्लेकमैल करने के आरोपी का हुआ एनकाउंटर, घायल अवस्था में अस्पताल में कराया गया भर्ती

KPN24:- मध्यप्रदेश के उज्जैन में भोली-भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर बलात्कार करने वाले आरोपी का एनकाउंटर किया गया घटना उस समय हुई जब आरोपी पुलिस की रायफल छीनकर भागने का प्रयास किया।

मिली जानकारी के अनुसार घट्टीया तहसील के ग्राम बिछड़ोद निवासी फरमान मंसूरी और उसके छह साथियों को पुलिस ने सोमवार रात लड़कियों को प्यार में फंसाकर, फिर दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. मामले की जांच के दौरान देर रात फरमान ने सीने में दर्द की शिकायत की तो एसआई जयंत सिंह डामोर, करण कुंवाल उसे चरक अस्पताल ले जा रहे थे. इसी दौरान बुधवार सुबह करीब 5 बजे अगर रोड पर फरमान द्वारा उल्टी का बहाना बनाया.

पुलिस ने जैसे ही गाड़ी रोककर उसे उतारा तो फरमान ने एक आरक्षक से इंसास राइफल छीन ली और दो फायर करते हुए भागने की कोशिश की. उसे रोकने के लिए एसआई करण ने फायर किया, फिर भी नहीं रुका तो उसके पैर में गोली मार दी. उसके बाद पुलिस ने चरक अस्पताल में भर्ती करा दिया.

वायरल वीडियो से खुला राज

दरअसल, फरमान और उसके साथी इकरार, उजेर पठान, राजा रंगरेज, जुबेर मंसूरी, जुनेद मंसूरी और फैज खान उसके साथी हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे. सोमवार को फरमान द्वारा बनाया एक वीडियो वायरल होने पर मामला खुला तो गांव में हंगामा हो गया. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान लोगों ने बाजार बंद कर फरमान के घर पथराव कर आग लगा दी.

डेढ़ साल से चला रहे थे रैकेट

सातों को पकड़ने के बाद पुलिस ने उनके मोबाइल की जांच की तो कई लड़कियों के अश्लील वीडियो और फोटो मिले. पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वह गांव की लड़कियों को टार्गेट कर फांसते थे और दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे. इस तरह से वह डेढ़ साल से यह घिनौना काम कर रहे थे. मामले का खुलासा होने के बाद अब तक चार लड़कियों ने सामने आकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है. पुलिस की सख्त कारवाई के बाद गांव में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More