
KPN24:- कांग्रेस नेता व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है, दरअसल 9 मई 2025 को राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वो हाजिर नहीं हुए थे. कोर्ट ने राहुल को 28 अगस्त को पेश होने के आदेश दिए हैं, ये पूरा मामला वर्ष 2018के विधानसभा चुनाव से जुड़ा है।
पूरा मामला ये है कि साल 2018 को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान झाबुआ में एक रैली हुई थी राहुल गांधी ने झाबुआ की चुनावी रैली में कहा था कि शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम पनामा पेपर्स लीक में है.शिवराज पर की गई टिप्पणी वापस ले ली गई, लेकिन कार्तिकेय पर बयान बरकरार रखा.
कार्तिकेय ने दर्ज करवाया था मुकदमा
राहुल गांधी के इस बयान को शिवराज सिंह के बेटे ने कार्तिकेय ने झूठा और मानहानि करने वाला बताया था. कार्तिकेय ने राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था. 9 मई को कोर्ट ने पेश होने के आदेश दिए थे. लेकिन वे पेश नहीं हुए. ऐसे में कोर्ट ने अब उन्हें नई तारीख दी है.










