"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिला अस्पताल में लगी आग , महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख, घटना या साजिश जांच में होगा खुलासा।

KPN24 :- शनिवार की रात जिला अस्पताल जांजगीर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में लगी, जिसमें जननी सुरक्षा योजना, मेडिकल बोर्ड और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  सहित अन्य योजनाओं से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार  घटना रात्रि करीब 3 बजे की है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक अस्पताल से जुड़े तमाम अहम दस्तावेज जल चुके थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके से बीड़ी और लाइटर बरामद हुए हैं, जिससे आगजनी की घटना पर संदेह और गहरा गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी अस्पताल में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। अस्पताल में हुए खर्च को लेकर पहले से ही कई शिकायतें दर्ज हैं, जिससे यह आशंका और भी प्रबल हो जाती है कि कहीं यह आग दस्तावेजों को मिटाने की कोशिश तो नहीं?फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं और घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच की तैयारी की जा रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More