"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

साईबर टीम व बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेक्टर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार।

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की साइबर टीम और बलौदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों को भी किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रार्थी वेदमणी कटकवार, निवासी बलौदा ने 8 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 मई की रात अज्ञात चोर उसके स्वराज ट्रैक्टर और नीले रंग की ट्राली को चुरा ले गए। पुलिस ने अपराध क्रमांक 181/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं डीएसपी प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में साइबर टीम और बलौदा पुलिस ने टेक्निकल इनपुट के आधार पर संदिग्ध हरिश धीवर को हिरासत में लिया। पूछताछ में हरिश ने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना और ट्राली को रिंकू सिदार को ₹70,000 में बेचने का सौदा करना कबूल किया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. हरिश धीवर, निवासी बोड़सरा

2. देवेन्द्र धीवर उर्फ बाबा राम, निवासी अफरीद

3. रिंकू सिदार, निवासी खपरीडीह

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में बलौदा थाना प्रभारी मनीष तबोली, साइबर प्रभारी सागर पाठक, विवेक कुमार सिंह, मनोज तिग्गा सहित कई अधिकारियों व जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे जितनी भी चालाकी से वारदात को अंजाम दें, कानून के हाथों से नहीं बच सकते हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More