"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुख्यमंत्री कल जनजातीय संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण ।

KPN24:- नवा रायपुर के आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर -24 में प्रदेश के जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित नवनिर्मित जनजातीय संग्रहालय का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे।

इसके साथ ही आदिम जाति विकास विभाग के नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर पर जेईई मेंस में चयनित प्रयास आवासीय विद्यालय के 122 विद्यार्थियों का सम्मान भी करेंगे।
इस कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम करेंगे।
कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, बस्तर सांसद महेश कश्यप, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक सर्वश्री किरण सिंह देव, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरन्दर मिश्रा, सुनील सोनी, गुरू खुशवंत साहेब, इन्द्रकुमार साहू, अनुज शर्मा, रायपुर नगर निगम के महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन विशिष्ट अतिथि होंगे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More