
KPN24:- जांजगीर चांपा जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ने आज पदभार ग्रहण किया पदभार ग्रहण करते ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में की गई पत्रकारों से मुलाकात कर जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा की तथा सभी को विश्वास दिलाया की सभी के सहयोग से हम सब अच्छी
नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डे (IPS) ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर पहुँचकर पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया एवं कानून सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुए जिले में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था करने निर्देशित किया गया, तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा पदभार ग्रहण करने पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में पत्रकारों से चर्चा के दौरान अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि आपने काम कैसे शुरू किया ये मायने नहीं रखता है बल्कि काम पूरा कैसे हुआ ये ज्यादा मायने रखता है।
नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक महोदय इसके पूर्व STF बघेरा में पदस्थ थे जो वर्ष 2000 बैच के डायरेक्ट DSP है। रायपुर जिला में परिवेक्षाधीन अवधि के पश्चात SDOP बेमेतरा, SDOP किरंदुल, CSP राजनांदगांव, ASP बिलासपुर, कोरबा तथा जगदलपुर, दुर्ग SP रेडियों में पदस्थ रह चुके हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार, DSP अजाक जितेंद्र खूंटे, DSP श्रीमती कविता ठाकुर, SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार, SDOP जांजगीर प्रदीप कुमार सोरी, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, स्टेनो राजेंद्र श्रीवास्तव, ASI अश्वनी राठौर रीडर -1 सहित पुलिस कार्यालय में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।










