
KPN24:- दुर्ग भिलाई के छावनी क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर ने जान दे दी है, मृतक आयुर्वेद का डॉक्टर था और वह कांकेर के चारामा में कार्यरत थे, बीते दिनों उनका एक आदिवासी युवती के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उसके बाद से वह कांकेर से आकर दुर्ग भिलाई में रह रहे थे, इसके बाद उन्होंने 17 मई को यह खौफनाक कदम उठा लिया।
भिलाई छावनी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जांच के दौरान पुलिस को एक लेटर मिला है, पुलिस इसे आत्महत्या से जुड़ा पत्र बता रही है पुलिस ने पत्र को अपने कब्जे में ले लिया ,सीएसपी छावनी और छावनी थाना की टीम जांच में जुटी हुई है।
छावनी थाना क्षेत्र में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने अपने घर में जान दे दी है इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है केस दर्ज कर पुलिस की टीम जांच कर रही है।
डॉक्टर का आपत्तिजनक वीडियो हुआ था वायरल
पुलिस ने बताया कि बीते दिनों डॉक्टर का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था यह वीडियो एक आदिवासी युवती के साथ था उसके बाद डॉक्टर ने यह कदम उठाया है केस की जांच के बाद ही और खुलासा हो सकेगा, इससे पहले दुर्ग में शनिवार को आरपीएफ की महिला आरक्षक ने जान भी दे दी थी।










