"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

Eow-ACB की छापेमारी में 19 लाख कैश के साथ ठेके से संबंधित दस्तावेज जब्त।

KPN24:- छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाला के मामले में अंबिकापुर में ACB-EOW की टीम की छापेमारी में शहर के कपड़ा कारोबारी और सप्लायर फर्म धजाराम-विनोद कुमार पर छापेमारी के दौरान एसीबी-ईओडब्लू की टीम ने 19 लाख रुपए नकद और ठेके के दस्तावेज जब्त किए हैं।

बता दें कि फर्म के संचालक का नाम DMF घोटाले में आया था और FIR दर्ज है। ACB के SDP प्रमोद कुमार खेस ने बताया कि, कारोबारी फर्म के संचालकों के घर से 19 लाख 1 हजार रुपए नकद और ठेके से संबंधित दस्तावेज बड़ी संख्या में जब्त किए गए हैं। घर में मुकेश अग्रवाल और उनके पिता थे। अशोक अग्रवाल किसी काम से बस्तर गए थे। टीम ने जांच के बाद नकदी और दस्तावेजों को जब्त किया है।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर की थी सप्लाई

दरअसल, फर्म के द्वारा पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों में सप्लाई की गई थी। इनमें महिला और बाल विकास और आदिम जाति कल्याण विभाग भी शामिल हैं। फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More