"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ये कैसा छत्तीसगढ़ है जहां ‘मुनगा’ पेड़ के लिए हुआ 14 परिवारों का बहिष्कार।

KPN24:- प्रदेश सरकार भले ही अपनी सरकार की सफलता की बड़ी बड़ी  बाते करें  और विकास के पैमाने तय करती हुई सुशासन तिहार मना रही हो लेकिन छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भोथीपार गांव के दर्जनभर परिवार बीते 2 साल से मुनगा पेड़ के चलते परेशान है. इन पेड़ों के कारण गांव के 14 परिवारों का सामूहिक बहिष्कर कर दिया गया है. इस विवाद को लेकर कई बार जिला प्रशासन और पुलिस में शिकायत की जाती रही है, लेकिन समस्या का हल नहीं निकाला जा सका।

बता दें कि भोथीपार गांव में जगह-जगह मुनगा का पेड़ लगा हुआ है, कोई मकान के अंदर है कोई बाहर गली में लगा हुआ है, कुछ लोगो ने घर के बाहर की थोड़ी से जगह को घेरा हुआ है, जिसमे मुनगा पेड़ भी लगा हुआ है, बस यही विवाद की जड़ है, ग्राम विकास समिति का आरोप है कि इन 14 परिवारों ने मुनगा पेड़ की आड़ में अतिक्रमण किया है, जबकि पीड़ित पक्ष इससे इनकार कर रहा है और ग्राम विकास समिति पर मनमानी और प्रताड़ना का आरोप लगा रहा है.

‘मुनगा’ पेड़ के चलते 14 परिवारों का बहिष्कार

बता दे कि ग्राम विकास समिति ने एक मत होकर 14 परिवारों का बहिष्कार कर दिया है. बहिष्कृत परिवारों से गांव वाले बात नही करते, लेन देन नही करते, न इन्हें मजदूरी पर रखते, न इनके पास कोई मजदूरी करता है, खेती कार्य के लिए ट्रैक्टर इन्हें दूसरे गांव से किराए पर लाना पड़ता है. ऐसी कई प्रताड़नाओं से इन परिवारों को गुजरना पड़ रहा है और ये समस्या 2 साल से लगातार बनी हुई है.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More