"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बस स्टैंड में बम मिलने की सूचना पर मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता ?

KPN24:- सारंगढ़ नगर के मुख्य बस स्टैंड परिसर में आज दोपहर एक बम मॉकड्रिल का आयोजन किया गया, जिससे कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। यह अभ्यास नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की प्रशासनिक तैयारियों का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से किया गया था।

दोपहर लगभग 1 बजे बस स्टैंड के रैन बसेरा क्षेत्र में एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड, ट्रैकर डॉग यूनिट, अग्निशमन दल, एंबुलेंस और कार्यपालिक दंडाधिकारी सहित अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तुरंत परिसर को घेर लिया और यात्रियों तथा आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह मॉकड्रिल जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित की गई थी। इस दौरान बम स्क्वाड ने संदिग्ध बैग को बम डिस्पोजल ब्लैंकेट से कवर कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय किया। पूरे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने यह सुनिश्चित किया कि नागरिकों को कोई असुविधा न हो और हर स्तर पर प्रतिक्रिया प्रणाली को परखा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे ने बताया कि यह मॉकड्रिल जन सुरक्षा और आपात स्थिति में तत्परता का अभ्यास था। पुलिस प्रशासन का संदेश था, हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं और नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More