"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पत्नी को काबू में करने के लिए तांत्रिक के कहने पर मरी बाघिन के तोड़े दांत।

KPN24:- जब आप कहीं सफर करते हैं तो ट्रेन या बसों में लगे उन विज्ञापनों पर अक्सर पढ़ ही जाती हैं जिसमें प्रेमिका या पत्नी को काबू करना है तो इन तांत्रिक बाबा से एक बार संपर्क करें। भला दुनिया में ऐसा कौन होगा जो अपनी पत्नी को काबू में ना करना चाहता हो।

मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर में एक मामला सामने आया जहां लोगों ने एक मरी हुई बाघिन के पंजे और दांत इसलिए काट लिए क्योंकि वे अपनी पत्नियों को काबू में करना चाहते थे। यह सब एक पंडा (तांत्रिक) के कहने पर किया गया। वन विभाग ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पंडा और एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। यह घटना 26 अप्रैल, 2025 के आसपास हुई।

रूखड़ बफर क्षेत्र में घटी घटना

पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ बफर क्षेत्र में यह घटना घटी। आरोपियों ने पंडा के कहने पर झाड़-फूंक करने के लिए बाघिन के पंजे काटे। उनका मानना था कि इससे उनकी पत्नियां उनके वश में हो जाएंगी। वन विभाग अब तक पांच आरोपियों को पकड़ चुका है। लेकिन, पंडा और एक अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। वन विभाग उनकी तलाश कर रहा है।वन अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी राजकुमार और झाम सिंह 26 अप्रैल को बाघिन का शव मिलने से लगभग 15 दिन पहले कुछ ग्रामीणों के साथ जंगल में मछली पकड़ने गए थे। वहां उन्होंने बाघिन का शव देखा। शव के पास एक बाघ को बैठा देखकर वे डर गए और पीछे हट गए।
बाघिन के पंजे और दांत काट लिए

अगले दिन, राजकुमार और झाम सिंह सुखलाल नाम के एक अन्य आरोपी के साथ फिर से उसी जगह पर गए। उन्होंने बाघिन के पंजे और नुकीले दांत काट लिए। उन्होंने इसकी जानकारी पंडा को दी। पंडा ने उनसे कहा कि बाघिन की खाल लाने से वे तंत्र-मंत्र से अपनी पत्नी को वश में कर सकते हैं।
खाल का टुकड़ा काट लिया

इसके बाद, राजकुमार और झाम सिंह छवि लाल, रत्नेश परते और मनीष उइके के साथ तीसरी बार उस जगह पर गए। उन्होंने खाल का एक टुकड़ा काट लिया। लेकिन, बाघिन का शव मिलने के बाद वन विभाग ने आरोपियों को ढूंढ निकाला। पेंच पार्क प्रबंधन ने अज्ञात आरोपियों को पकड़ने के लिए दस हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
पत्नियों को वश करने के लिए काटा

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने वन अधिकारियों को बताया कि उन्होंने पंडा के कहने पर ही ऐसा किया था। वे सिर्फ अपनी पत्नियों को काबू में करना चाहते थे। राजकुमार और झामसिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि सिर्फ अपनी पत्नियों को तंत्र-मंत्र से काबू में करने एक पंडा के कहने पर इस घटना को अंजाम दिया था। पंडा ने उनसे कहा था कि इससे वश में करने की शक्ति मिलेगी।वहीं, वन विभाग ने आरोपियों के पास से बाघिन के पंजे, दांत, मूंछ के बाल और तंत्र-मंत्र से जुड़ी अन्य सामग्री भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में झाम सिंह, राजकुमार, छवि लाल, रत्नेश परते और मनीष उइके। ये सभी सावंगी गांव के रहने वाले हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More