"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

लव जिहाद में फंसते फंसते बची छत्तीसगढ़ की लड़की उज्जैन महाकाल के दर्शन करने आई थी।

KPN24:-मध्य प्रदेश के उज्जैन में लोगों की सजगता से एक युवती दुष्कर्म का शिकार होने से बच गई. दरअसल, छत्तीसगढ़ की युवती दर्शन के लिए आई, तो विशेष वर्ग के युवक ने धोखे से उसे बाइक पर ले जाकर एकांत में बुरी नीयत से पकड़ लिया लोगों के पहुंचने पर वह भाग गया. हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पीटा और मोबाइल चेक किया तो दर्जनों युवतियों के साथ उसकी चैटिंग सामने आई।

छत्तीसगढ़ स्थित राजनांदगांव की युवती महाकाल दर्शन करने आई थी. उसने पूर्व परिचित मैजिक चालक शाहरुख को दर्शन करवाने के लिए बुलाया. शाहरुख ने मैजिक नहीं होने का हवाला देते हुए युवती को अपने साथ बाइक पर चलने के लिए राजी कर लिया. शनिवार रात युवती चिंतामन दर्शन के बाद उसके साथ वापस बेगमबाग स्थित होटल लौट रही थी. इसी दौरान शाहरुख ने सुनसान जगह पर बाइक रोक युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया. युवती के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हुए, तो शाहरुख भाग गया. बाद में मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन कार्यकर्ताओं ने शाहरुख को पकड़ लिया.

मोबाइल में मिला युवतियों को फंसाने का रिकॉर्ड

शाहरूख के हाथ आने पर लोगों ने पहले उसे पीटा फिर उसका मोबाइल चेक किया. इसमें दर्जनों युवतियों के साथ चैटिंग मिली. इस पर लोगों ने उसे चिंतामन थाना पुलिस को सौंप दिया. यहां युवती कि रिपोर्ट पर पुलिस ने शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले में हिंदूवादी संगठन के अर्जुन भदौरिया और रितेश माहेश्वरी ने शाहरुख की चैटिंग दिखाकर दावा किया कि इनमें अधिकांश हिन्दू लड़कियों का रिकॉर्ड है. शाहरूख इनके साथ लव जिहाद कर रहा था.

युवती ने बताई पूरी बात

पीड़िता ने बताया कि वे नवंबर 2024 में परिवार के साथ महाकाल मंदिर के दर्शन करने आयी थी. तब ज़ैथल पिपलिया निवासी मैजिक चालक शाहरुख खान ने मैजिक गाड़ी से महाकाल मंदिर के दर्शन करवाए थे. इसलिए उसका नंबर युवती के पास होने के कारण दर्शन के लिए पुनः आई, तो शाहरुख को मैजिक गाड़ी के लिए फोन किया. उसने कहा मैजिक गाड़ी नहीं है. मेरी बाइक से घुमा देता हूं. मैंने पहले बाइक पर जाने से मना किया, लेकिन बार-बार कहने पर मैं उसके साथ चली गई. लेकिन, चिन्तामण गणेश मंदिर के दर्शन करने के बाद लौटते समय ब्रिज के पास बाइक सुनसान जगह पर रोककर शाहरुख ने मेरा हाथ बुरी नियत से पकड़ लिया.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More