
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाने में पीड़िता ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि मनीष कुमार साहू द्वारा शादी करने का झांसा देकर दैहिक किया है की सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अप.क.79/2025 धारा 376 (2) (N) भादवि पंजीबद्ध किया गया।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी चांपा द्वारा थाना स्तर से टीम गठित कर तेलंगाना रवाना किया गया प्रकरण के आरोपी मनीष साहू घटना कारित करनें के बाद से फरार था। जांच के दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी को तेलंगना तरफ से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
इस कार्यवाही मे निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि. बी एस लकड़ा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, आर. वीरेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।










