"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कबाडियों के अवैध कबाड़ के समानों पर पुलिस का शिकंजा

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिलें में अवैध रूप से लोहे के अवैध कारोबार करने वाले व्यापारियों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन में अवैध कबाड़ियों के कारोबारियों के विरूद्ध छापामारी कार्यवाही किया गया।

पुलिस की इस छापामार कार्यवाही में थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी की टीम द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम लछनपुर में संचालित आरिफ मेमन पिता कसीम मेमन उम्र 62 साल के गोदाम से लगभग 60 टन, मुकेश देवांगन पिता चंदराम देवांगन उम्र 49 साल निवासी बिरगहनी चौक गोदाम बिरगहनी चौक में 150 किलो. समान बरामद किया गया। इसी प्रकार थाना चाम्पा क्षेत्र के ग्राम सिवनी निवासी राधेलाल बरेठ के कबाड़ दुकान से 1.6 टन लोहे का कबाड़, थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम गिधौरी निवासी एस रात्रे के कबाड़ दुकान से 7 टन लोहे का कबाढ़ समान बरामद किया गया है। थाना जांजगीर क्षेत्र के कबाड़ी दुकान भागीरथी कसेर निवासी लछनपुर, बंटी उर्फ असरफ खान निवासी जांजगीर अपने कबाड़ गोदाम से फरार मिले जिनके गोदाम नोटिस चिपकार गोदाम सीलबंद किया गया। इसके अलावा अन्य कबाड़ का व्यापार करने वाले भागीरथी यादव पिता तिलक राम यादव निवासी लछनपुर, पिताम्बर सिंह राजपूत पिता दरबार सिंह लछनपुर एवं अन्य कबाडियों के भी दुकान में छापामारी की कार्यवाही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत कार्यवाही कर कबाड़ कारोबारियों को कबाड़ के वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नही करने से विधिवत् कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई है। जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा। इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण एवं सउनि मुकेश पाण्डेय थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More