"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गांव में चल रहे देह व्यापार से परेशान ग्रामीणों ने एसपी से की शिकायत।

KPN24:- गांव में चल रहे देह व्यापार से परेशान हो कर सोमवार देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरुष एसपी कार्यालय पहुंचे और विरोध जताकर लिखित नामजद शिकायत सौंपी. ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव भिभौरी में कुछ महिलाएं खुलेआम देह व्यापार का धंधा चला रही है. इसके साथ ही लोगों को शराब भी परोसा जा रहा हैं. जिससे गांव का वातावरण खराब हो चुका है।

कवर्धा जिले के भिभौरी के ग्रामीणों  ने बताया कि हर रोज बाहरी युवकों का गांव में आना-जाना लगा रहता है इस मामले की कई बार शिकायत संबंधित थाना में किया जा चुका है लेकिन थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
टीआई साहब ने हमें बुलाकर कहा कि हम गांव में आने वाले युवकों से लूटपाट करते हैं. हम कोई लूटपाट नहीं करते. पुलिस को लोहारा से भिभौरी पहुंचने में देर हो जाती है तो हम युवकों को रोककर पुलिस को सौंपते हैं. टीआई साहब ने हमें गुंडा बदमाश कहा. देह व्यापार चलने दो।

मनहण बंजारे, शिकायतकर्ता

देह व्यापार के कारण लड़के लड़कियों की नहीं हो रही शादी

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चल रहे इस अवैध कारोबार और देहव्यापार के चलते समाज के लड़के लड़कियों की शादी नहीं हो पा रही है. जिससे गांव के लोग परेशान है. ग्रामीणों ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है.
ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया. डीएसपी ने बताया की लोहारा थाना क्षेत्र के भिभौरी गांव के लोग पहुंचे हुए थे उनका आरोप है की गांव की कुछ महिलाएं देह व्यापार में संलिप्त है. शिकायत पर जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More