"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

डीजल से भरा टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, वाहन जलकर हुआ राख

KPN24:- अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रहा एक टैंकर बड़ा हादसे का शिकार हो गया. डीजल से भरा ये टैंकर नेशनल हाईवे-43 पर ग्राम लमगांव के पास पलट गया. ट्रक में एकाएक भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, टैंकर चालक एक बाइक को बचाने की कोशिश कर रहा था जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई. धुंए का गुब्बार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था.
हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही मिनटों में पूरा टैंकर जलकर खाक हो गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि चालक और हेल्पर समय रहते टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. घटना सुबह लगभग 10:30 बजे की है. हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. घटना के बाद दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.
घटना के चलते नेशनल हाईवे – 43 पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. यह हादसा रघुनाथपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ, जहां पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी हुई है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन टैंकर में लदा सारा डीजल और वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More