"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलेक्टर-एसपी ने लॉ एण्ड ऑर्डर के संबंध में ली संयुक्त बैठक लोक शांति भंग करने वाले पर रखी जाए कड़ी निगरानी।

KPN24 :- कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को संयुक्त प्रयास करते हुए आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करना है। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक शांति भंग करने वाली सभी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। लोक शांति भंग करने व्यक्तियों पर बॉन्ड एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की गतिविधि की पूर्व सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में एसपी विजय पांडेय ने कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली असामाजिक एक्टिविटी पर विशेष ध्यान देने एवं इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले व्यक्तियों की पहचान करने एवं निगरानी शुदा व्यक्तियों की सूची बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से सूचना तंत्र को मजबूत करने और विभिन्न सरकारी तंत्रों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घटना स्थल पर तुरंत पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करे। बैठक में वन मंडलाधिकारी हिमांशु डोंगरे, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहर सहित सर्व एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More