"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

देह व्यापार और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस की घर घर छापेमारी।

KPN24:- आसपास गांवों से लगातार देह व्यापार और अवैध शराब बिक्री की ग्रामीणों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लोहारा थाना पुलिस ने जिले के ग्राम भिभौरी सहित आसपास के ग्रामों में देह व्यापार और अवैध शराब बिक्री जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया।

कवर्धा पुलिस अधीक्षक भापुसे धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, पंकज पटेल एवं एसडीओपी लोहारा प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में ग्राम भिभौरी में 27 मई को एक जनचेतना बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें ग्रामवासियों ने ग्राम में असामाजिक गतिविधियों के प्रति चिंता व्यक्त की. संबंधित अधिकारियों ने इस पर शीघ्र ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया. मामले में अग्रिम और ठोस कार्रवाई करते हुए 28 मई को लोहारा थाना प्रभारी निरीक्षक लालमन साव एवं थाना की टीम तथा DRG टीम द्वारा ग्राम भिभौरी, लाखाटोला, बिडोरा एवं सिंघनगढ़ में सघन कॉम्बिंग पेट्रोलिंग एवं रेड कार्रवाई की गई. कार्रवाई की शुरुआत ग्राम भिभौरी के उन चिन्हित इलाकों से हुई, जहाँ पूर्व में देह व्यापार एवं अवैध शराब बिक्री की शिकायतें प्राप्त हुई थीं. पुलिस टीम ने ग्रामीण वर्दी में गुप्त निगरानी करते हुए संबंधित मकानों व स्थानों पर दबिश दी तथा मौके पर मौजूद व्यक्तियों की पहचान एवं गतिविधियों की गहन जांच की गई।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More