"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

होटल में छुपकर रहने वाली 35 महिलाओं को पुलिस ने किया बरामद।

KPN24:- छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर की एक होटल में राजस्थान से आकर रह रही 35 महिलाओं को बरामद किया है जब पुलिस ने उनसे दस्तावेज मांगे तो कईयों के पास वैध दस्तावेज भी नहीं मिले।

अंबिकापुर जिले के दिहल प्लेस होटल से बरामद हुईं 35 संदिग्ध महिलाओं के साथ बच्चे भी बरामद हुए हैं. होटल के हॉल में छुपकर रह रही संदिग्ध महिलाओं में से कईयों के पास भारत में रहने के वैध दस्तावेज नहीं बरामद हुए. पुलिस अब मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

होटल दिहल के हॉल में बच्चों के साथ छुपकर रह रही थीं संदिग्ध महिलाएं

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान से छत्तीसगढ़ आई 35 संदिग्ध महिलाएं अंबिकापुर जिले में होटल दिहल में छुपकर रह रही हैं. होटल पहुंचकर पुलिस ने छापेमारी की तो होटल के हॉल में रह रही 35 महिलाएं बच्चों के साथ बरामद हुईं. तलाशी के दौरान कई महिलाओं के पास वैध दस्तावेज तक नहीं मिले.

होटल से बरामद सभी संदिग्धों को पुलिस ने होटल निकाल कर भगा दिया

बताया जाता है कि होटल दिहल से बरामद हुई 35 संदिग्ध महिलाएं और उनके साथ मौजूद बच्चों की बरामदगी को लेकर पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहा है, क्योंकि पुलिस ने होटल से बरामद सभी संदिग्ध महिलाओं को होटल निकाल कर भगा दिया. पुलिस की लापरवाही भारी पड़ सकती है, क्योंकि 35 महिलाओं में से कईयों के पास वैध दस्तावेज नहीं थे.

चायवाले ने दिखाया तेवर, तो पुलिस ने सड़क पर निकाल दिया उसका जुलूस, चाय की टपरी बंद कराने पहुंची थी टीम

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा अमोलक सिंह ने कहा कि होटल दिहल से बरामद हुई 35 संदिग्ध महिलाओं और बच्चों में से कईयों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिलने के मामले को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस जांच कर रही है.
पुलिस ने संदिग्ध महिलाओंं को दिया था वैध दस्तावेज पेश करने के निर्देश

गौरतलब होटल से पकड़ी गई राजस्थान से आई 35 संदिग्ध महिलाओं को लेकर पुलिस ने मुसाफिर दर्ज करने के साथ वैध दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया था, लेकिन 35 में से कई महिलाओं भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज पेश करने में असफल रहे, बावजूद इसके संदिग्ध महिलाओं को होटल से बाहर निकालकर पुलिस ने जिम्मेदारी पूरी कर ली.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More